गायघाट में खरीफ महाअभियान का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

TV24 News / गायघाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गायघाट विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने की। साथ ही, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक श्री गोंखुलेश झा सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी…
इस अवसर पर किसानों को खरीफ सीजन में की जाने वाली खेती, मिट्टी जांच, बीज चयन, बुवाई, भंडारण, जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय, कृषि यंत्रीकरण, जीरो टिलेज से धान की खेती और वर्मी कंपोस्ट यूनिट की स्थापना जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
तकनीक का उपयोग: बिहार कृषि मोबाइल ऐप…
किसानों को “बिहार कृषि मोबाइल ऐप” के बारे में बताया गया। इस ऐप के माध्यम से किसान मौसम की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता, बीज सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने मोबाइल फोन से प्राप्त कर सकते हैं।
किसानों की भागीदारी…
कार्यक्रम में कृषि सलाहकारों, तकनीकी कर्मचारियों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गायघाट के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय किसानों को आमंत्रित किया गया। किसान सलाहकार सुनील कुमार, ओमप्रकाश, कंचन, संजीव कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, विनोद कुमार, श्याम किशोर, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, संजय पासवान, कन्हैया कुमार, विमलेश साहनी, राजेश कुमार, परशुराम कुमार और नरेश कुमार शामिल थे।
यह आयोजन किसानों को जागरूक करने, उन्हें नई कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाने की दिशा में एक सफल कदम साबित हुआ।